गोंडा में एक लाख का इनामी ढेर!

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस ने सप्ताह भर के भीतर तीसरे अपराधी को ढेर किया है। अपराधियों के एनकाउंटर के लिए प्रसिद्ध डीजीपी प्रशांत कुमार रिटायर होने के पूर्व रिकाॅर्ड मजबूत कर रहे हैं। नया एनकाउंटर सोमवार की रात गोंडा में हुआ। यहां पुलिस से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर हो गया। पुलिस के अनुसार उस पर 48 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान एसओ को भी गोली लगी। लेकिन, बुलेट-प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बाल-बाल बच गए।

प्राप्त विवरण के अनुसार गोंडा में सोमवार की आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश ढेर हो गया। उसकी पहचान सोनू उर्फ भुर्रे निवासी कादीपुर, करनैलगंज के रूप में हुई। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोनौली गांव के पास हुई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 24 अप्रैल को उमरी के डिक्सिर गांव में चोरी के दौरान हत्या के मामले में पुलिस को सोनू की तलाश थी। सोमवार की रात उसके सोनौली गांव के पास होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान एक गोली एसओ की बुलेट-प्रूफ जैकेट में लगी। इससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में सोनू को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Related posts

दोस्ती बनी दुश्मनी का कारण, 15 वर्षीय किशोर ने 17 साल के साथी की ली जान

उद्धव ठाकरे को लोकसभा में बड़ा झटका! छह सांसदों ने बनाया अलग गुट, शिंदे सेना में विलय की अटकलों से सियासत गरम

BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान