माही विज–जय भानुशाली का तलाक, 14 साल की शादी का अंत

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपने तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है, जिससे उनकी 14 साल पुरानी शादी का अंत हो गया। इस खबर के सामने आते ही उनके प्रशंसकों में भावुक प्रतिक्रिया देखने को मिली, क्योंकि माही और जय को लंबे समय तक एक मजबूत और खुशहाल जोड़ी माना जाता रहा है।

काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अलगाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कपल ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। अपने बयान में माही विज और जय भानुशाली ने कहा कि यह फैसला उन्होंने पूरी सोच-विचार और शांति के साथ लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते में किसी तरह का दोष, विवाद या किसी एक व्यक्ति की गलती नहीं है।

कपल के अनुसार, यह अलगाव नकारात्मक कारणों की वजह से नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आपसी सम्मान और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा किए गए संदेश में दोनों ने लिखा कि वे जीवन के एक ऐसे मोड़ पर पहुंचे हैं, जिसे परिस्थितियों ने उनके लिए चुना। उन्होंने साथ मिलकर प्यार, समझदारी, तरक्की और इंसानियत जैसे मूल्यों को जिया है।

बयान में आगे कहा गया कि बच्चों की भलाई, खुशी और एक-दूसरे के सम्मान के लिए उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। माही और जय ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही अब उनके रास्ते अलग हों, लेकिन वे पहले अच्छे दोस्त रहेंगे और एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे।

अपने संदेश के अंत में कपल ने लोगों से अपील की कि वे उनके इस फैसले का सम्मान करें, उन्हें समझ और प्यार दें तथा उनकी निजता का ध्यान रखें, ताकि वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

Related posts

‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ काम कर उत्साहित सैयामी खेर, बताया फिटनेस आइडल के साथ काम करने का अनुभव

‘मुझे अभी भी देश में रहना है…’—तापसी पन्नू का जवाब बना चर्चा का विषय

व्हाइट बिकिनी लुक से मॉडल सदफ ने जीता फैंस का दिल