यूपी में ठंड का कहर, सहारनपुर समेत कई जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, जबकि 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सहारनपुर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। कुछ दिन पहले निकली धूप से मिली राहत अब फिर ठंड में तब्दील हो गई है।

आंचलिक मौसम केंद्र, लखनऊ के अनुसार 30 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 जनवरी को भी पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में कोहरे की संभावना है, जबकि 1 फरवरी से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

घने कोहरे की आशंका सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती सहित कई जिलों में जताई गई है। वहीं लखनऊ और नोएडा में भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 2 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में फिर बदलाव और हल्की बारिश की संभावना है।

Related posts

जीरो टॉलरेंस पर सख्त यूपी पुलिस, 50 हजार के इनामिया 54 अपराधियों की सूची जारी

डोंबिवली में अवैध चॉल निर्माण मामला गरमाया, दो पार्षदों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

एमएमआरडीए बजट में कल्याण को बड़ी सौगात, मेट्रो और उन्नत मार्गों पर हजारों करोड़ का निवेश