फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई | जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को पुणे के करवे नगर और धायरी क्षेत्रों में की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 12:45 बजे नौ मंज़िला इमारत की पहली मंज़िल को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई। हमले के दौरान कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में स्थित जिम के कांच को चीरते हुए जा टकराई। सौभाग्य से इस वारदात में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने विशेष अभियान चलाकर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब और बैलिस्टिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्यों को सुरक्षित किया। वहीं, मुंबई पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

हड़ताल खत्म, लेकिन शुरू हुई ‘पानी की लूट’! मुंबई में टैंकरों की कालाबाजारी के आरोप, 8 हजार का टैंकर पहुंचा 25 हजार रुपये तक

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग तेज, अबू आजमी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र; ‘गौरक्षकों’ पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

फेरीवालों के लिए बीएमसी की अंतिम चेतावनी!, 26 जून के बाद बंद हो जाएगा सत्यापन का दरवाजा