मुम्बई: चांदिवली के संघर्ष नगर वार्ड क्रमांक 157 में सड़क पर कचरा फेंके जाने से नागरिकों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही बढ़ते हुए कचरे के ढेर से बीमारी फैलने आशंका बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चांदिवली के संघर्ष नगर वार्ड क्रमांक 157 इमारत क्रमांक १६,१७ के सामने मुख्य सड़क पर कचरा पड़ा है। हालांकि कचरा संकलन के लिए कचरा घर बनाया गया है लेकिन उसके बाद भी स्थानीय रहिवासी कचरे को कचरा घर में न फेंकते हुए सड़क पर ही फेंक रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया चांदीवली के तालुका अध्यक्ष दादासाहेब भोसले ने कहा कि मनपा चुनाव के नतीजे भी आ गए हैं। अनेक जगहों पर साफ सफाई का कार्य शुरू हो चुका है किन्तु संघर्ष नगर में अनेक इमारतों के पीछे जगह जगह कचरा बिखरा पड़ा है। जिसके कारण यहाँ बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। दादासाहेब भोसले ने मनपा आयुक्त से संघर्ष नगर इलाके की साफ सफाई की माँग की है।