मुंबई में पुस्तक “AUTHENTIC CONCEPT OF SHIVA” पर विशेष लेखक संवाद आयोजित

मुंबई : गरुड़ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक “AUTHENTIC CONCEPT OF SHIVA” के उपलक्ष्य में बांद्रा वेस्ट स्थित टाइटल वेव्स में एक विशेष लेखक संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली और लेखक राजीव नौटियाल ने अंशुल पांडे से भेंट कर उन्हें पुस्तक प्रकाशन पर बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तक में प्रस्तुत भगवान शिव के प्रामाणिक और शोध-आधारित स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की गई। लेखक अंशुल पांडे ने शिव तत्व की दार्शनिक गहराई और शिव चेतना की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कृति प्राचीन आध्यात्मिक ज्ञान को आधुनिक संदर्भों से जोड़ने का प्रयास है।

संवाद के दौरान उपस्थित साहित्य प्रेमियों और पाठकों ने भी पुस्तक की विषयवस्तु को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, दर्शन और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक विमर्श हुआ।

यह लेखक मिलन पाठकों के लिए एक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव साबित हुआ। साथ ही, इस आयोजन ने शोधपरक आध्यात्मिक साहित्य के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को भी रेखांकित किया।

Related posts

दोस्ती बनी दुश्मनी का कारण, 15 वर्षीय किशोर ने 17 साल के साथी की ली जान

उद्धव ठाकरे को लोकसभा में बड़ा झटका! छह सांसदों ने बनाया अलग गुट, शिंदे सेना में विलय की अटकलों से सियासत गरम

BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान