जान्हवी की ऊंची उड़ान


बॉलीवुड की युवा स्टार जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने करियर के नए मोड़ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वह अब साउथ इंडस्ट्री में बड़ा कदम रखने की तैयारी कर रही हैं और एक हाई-बजट तमिल वेब सीरीज़ से डिजिटल दुनिया में दमदार एंट्री कर सकती हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें करीब 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ऑफर की गई है, जो उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वेब सीरीज़ महिला-केंद्रित कहानी पर आधारित होगी, जिसमें जाह्नवी का एक अलग और सशक्त अंदाज देखने को मिल सकता है। साउथ में बढ़ती लोकप्रियता और बड़े बैनर्स की दिलचस्पी उनके स्टारडम को नई दिशा दे रही है। चर्चा यह भी है कि तेलुगु सिनेमा से भी उन्हें बॉलीवुड की तुलना में ज्यादा फीस के प्रस्ताव मिल रहे हैं, जो उनकी बढ़ती मांग को दर्शाता है। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एंटरटेनमेंट गलियारों में इस खबर ने हलचल जरूर मचा दी है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो साउथ की यह पारी जाह्नवी के करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

Related posts

‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ काम कर उत्साहित सैयामी खेर, बताया फिटनेस आइडल के साथ काम करने का अनुभव

‘मुझे अभी भी देश में रहना है…’—तापसी पन्नू का जवाब बना चर्चा का विषय

व्हाइट बिकिनी लुक से मॉडल सदफ ने जीता फैंस का दिल