छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल, ठाणे के पुराने भवन में हादसा


वागळे एस्टेट स्थित अयोध्या कॉम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल पर देर रात हुआ हादसा, प्रशासन ने शुरू की जांच

ठाणे – ठाणे के वागळे एस्टेट स्थित किसन नगर इलाके में रविवार देर रात एक पुराने भवन में हादसा हो गया। अयोध्या कॉम्प्लेक्स नामक इमारत के एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से फ्लैट में रह रही एक महिला घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, किसन नगर नंबर 2 क्षेत्र में स्थित यह पांच मंजिला इमारत करीब 30 वर्ष पुरानी है। रविवार, 15 फरवरी को रात करीब 11:26 बजे पांचवीं मंजिल पर संभाजी मोरे के फ्लैट की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस समय फ्लैट में कुल छह लोग मौजूद थे।

इस घटना में प्रेमा भोसले (58) को बाएं हाथ और दाएं पैर में हल्की चोट आई। परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

घटना की सूचना मिलते ही वागळे प्रभाग समिति के अतिक्रमण विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग और अतिक्रमण विभाग की ओर से इमारत की स्थिति का निरीक्षण कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related posts

धार्मिक स्थलों को आरटीआई के दायरे में लाने की उठी मांग, सपा सांसद का बड़ा बयान

सीमा से संकट तक हर चुनौती के लिए तैयार होंगे ‘युवा आपदा मित्र’, राजस्थान में 12 हजार युवाओं की विशेष फौज तैयार

स्कूल प्रवेशोत्सव में बच्चों के बीच पहुंचे एकनाथ शिंदे, पुस्तकों और गुलाब से हुआ नए सत्र का स्वागत