श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस’ समारोह द हेग (नीदरलैंड) में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुंबई: आज श्री गजानन महाराज के अनुयाई सिर्फ भारत देश ही नहीं पूरे विश्व में उनका प्रकट दिवस समारोह पुरी निष्ठा और भक्ति के साथ मना रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नीदरलैंड के ‘द हेग’ में उनके भक्तों और और वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों द्वारा पुरी श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री गजानन महाराज का प्रकट दिवस समारोह गुरुवार को मनाया गया। बताया जाता है कि हर साल, यह खास समारोह एडवोकेट श्रीमती प्रणिता अद्वैत देशपांडे के घर पर होता है। उनके पति वहां क्रिकेट टीम के कोच हैं।

भक्ति और चेतना का समारोह

कार्यक्रम शाम 5:00 बजे शुरू हुआ। स्थानीय भक्त महाराज की तस्वीर की पूजा, अर्चना करने और उनका नाम जपने के लिए इकट्ठा हुए। अपनी रोज़ की भागदौड़ से समय निकालकर ‘माऊली’ के चरणों में सेवा करने से सभी भक्तों के चेहरों पर एक अनोखी संतुष्टि और खुशी दिख रही थी।
पूरा इलाका “गण गण गणात बोते” के जयकारों से गूंज उठा। देशपांडे परिवार ने अगले साल भी इसी तरह का भक्ति समारोह बड़े पैमाने पर मनाने का संकल्प लिया। बता दें कि श्रीमती प्रणिता अद्वैत देशपांडे भले ही नीदरलैंड में हैं किंतु भारतीय संस्कृति को अच्छे से निभाती हैं।अपने देश के प्रति प्यार और निष्ठा आज भी उनके अंदर बरकरार है। यही वजह है कि हमारे देश के दिवाली, होली, गणेशोत्सव और अन्य पर्वों को वे पुरी निष्ठा और लगन के साथ वहां मनाती हैं। नीदरलैंड में रहने वाले भारतीयों को एकं सूत्र में जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि भारत और नीदरलैंड के संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए भारत सरकार ने उन्हें नीदरलैंड और भारत का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।

Related posts

जौनपुर जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी, रास्ते में विरोध प्रदर्शन, मानहानि मामले में सुनवाई, अगली तारीख मार्च में तय

मुंबई से कोंकण तक रो-रो फेरी सेवा जल्द शुरू, समुद्री मार्ग से कोंकण की दूरी होगी कम, 5-6 घंटे में पूरी होगी यात्रा