उदयपुर में सीक्रेट वेडिंग? चर्चे मेंं विजय-रश्मिका की शादी

साड़ी स्टाइल से दिया समर फैशन गोल्स

साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार Vijay Deverakonda और नेशनल क्रश Rashmika Mandanna को लेकर इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे बड़ी चर्चा यही है कि दोनों ने चुपचाप उदयपुर में शादी रचा ली है! जी हां, खबरों की मानें तो लेक सिटी की शाही वादियों में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह ग्रैंड लेकिन प्राइवेट वेडिंग हुई। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं।

तस्वीरों में विजय हमेशा की तरह डैशिंग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं, तो रश्मिका की मुस्कान ने मानो पूरी महफिल लूट ली हो। दोनों की केमिस्ट्री इतनी नैचुरल दिख रही है कि फैंस कह रहे हैं – “ये तो पहले से ही शादीशुदा वाइब दे रहे थे!”

अब बात करें रश्मिका के वेडिंग लुक और उनके साड़ी स्टाइल की, तो मैडम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, फैशन में भी नंबर वन हैं। चिकनकारी साड़ी पर मोती और सीक्वेंस की बारीक कारीगरी… उफ्फ! एलिगेंस का परफेक्ट उदाहरण। बन हेयरस्टाइल, झुमके और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ उनका लुक बिल्कुल रॉयल ब्राइड्समेड जैसा लग रहा था।

ब्लू प्रिंटेड साड़ी में गजरा और स्टाइलिश नेकपीस के साथ उनका देसी अंदाज़ भी कमाल का था। वहीं मैरून साड़ी के साथ वेलवेट ब्लाउज और ओपन हेयर – ये लुक तो किसी भी समर वेडिंग के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है।

गॉसिप गलियारों में ये भी चर्चा है कि रश्मिका ने अपने खास दिन के लिए सादगी और शाहीपन का खूबसूरत मेल चुना। येलो साटन साड़ी से लेकर ग्रीन सीक्वेंस ब्लाउज और लेमन येलो सिंपल ड्रेप तक, हर अंदाज़ में वह समर फैशन गोल्स देती नजर आईं। फ्लोरल जामदानी हैंडलूम साड़ी में तो वह सचमुच किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं।

हालांकि दोनों सितारों की तरफ से अभी तक शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें “मिस्टर एंड मिसेज” कहकर बधाइयां दे रहे हैं। क्या यह साल की सबसे बड़ी सीक्रेट वेडिंग है? या फिर कोई आने वाला बड़ा अनाउंसमेंट?

फिलहाल तो इतना तय है कि चाहे ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हो या ऑफ-स्क्रीन चर्चा, विजय और रश्मिका की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहना जानती है!

Related posts

टीवी और फिल्म जगत को लगा गहरा झटका, अभिनेत्री संचिता उगले का निधन

टीवीएफ का जलवा बरकरार, बॉबी देओल भी हुए मुरीद

चमकते सितारों से गुमनामी तक: भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों की कहानी, जिन्हें वक्त ने बदल दिया