भारत ने T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह, रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए, इसके जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 246 रन बनाए। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे और इंग्लैंड ने 22 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने सर्वाधिक 105 रन बनाए।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 89, शिवम दुबे ने 43, जबकि ईशान किशन ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट तीन गेंद में पांच रन ही बना सके। कप्तान हैरी ब्रुक 6 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन 5 गेंद में 17 रन ही बना सके। विल जैक्स ने 20 गेंद में 35 रन बनाए।

इंग्लैंड का पावरप्ले में प्रदर्शन

इंग्लैंड ने पावरप्ले के पहले ओवर में 13 रन बटोरे। अर्शदीप सिंह के ओवर में तीन चौके लगे। हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को आउट किया। सॉल्ट पांच रन ही बना सके। हार्दिक ने सिर्फ दो रन दिए। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने 10 रन दिए। हार्दिक पांड्या के अगले ओवर से 13 रन बने। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रुक को आउट किया। वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में जैकब बेथल ने लगातार गेंदों पर तीन छक्के जड़े। हालांकि इसी ओवर में वरुण ने जोस बटलर को आउट किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में हार्दिक के खिलाफ इंग्लैंड ने 15 रन बटोरे।

भारत ने बनाए 253 रन

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने सैमसन की तूफानी पारी से पावरप्ले में एक विकेट पर 67 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए। इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में मिड ऑन पर कप्तान हैरी ब्रूक ने सैमसन का आसान कैच छोड़ा और इस बल्लेबाज ने ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ दिया।

सैमसन का लगातार दूसरा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा (09) ने भी स्पिनर विल जैक्स पर दो चौके मारे लेकिन फिर उनकी गेंद को हवा में लहराकर डीप मिडविकेट पर फिल सॉल्ट को आसान कैच दे बैठे। ईशान किशन ने भी जेमी ओवरटन पर लगातार दो चौके मारे जबकि सैमसन ने सैम कुरेन के साथ ऐसा किया। सैमसन ने लेग स्पिनर आदिल राशिद का स्वागत चौके के साथ किया और फिर बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन पर छक्के के साथ सिर्फ 26 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इशान ने भी डॉसन पर छक्का मारा।

सैमसन और ईशान ने अगले ओवर में कुरेन पर भी छक्के मारे जिससे नौवें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा हुआ। ईशान हालांकि इसके बाद राशिद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहराकर लॉन्ग ऑफ पर जैक्स को कैच दे बैठे। उन्होंने 18 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े।

शिवम दुबे ने आते ही राशिद पर दो छक्के मारे। सैमसन ने भी आर्चर पर दो छक्के मारे लेकिन इसके बाद जैक्स की गेंद पर सॉल्ट को कैच दे बैठे। कप्तान सूर्यकुमार यादव (11) ने राशिद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर स्टंप हो गए। हार्दिक पंड्या ने ओवरटन पर तीन चौकों के साथ 17वें ओवर में भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

दुबे ने कुरेन पर छक्का जड़ा लेकिन इसके बाद पंड्या के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। तिलक वर्मा (21) ने 19वें ओवर में आर्चर पर तीन छक्के मारे लेकिन फिर बोल्ड हो गए। पांड्या ने अंतिम ओवर में दो छक्के जड़कर टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया लेकिन फिर रन आउट हो गए।

आखिरी 5 ओवर का रोमांच

शिवम दुबे ने 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर आदिल रशीद को छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने छक्का लगाया। हालांकि चौथी गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए। भार तने 17वें ओवर में 200 के आंकड़े को पार कर लिया है। जेमी ओवर्टन के इस ओवर में 15 रन बने। शिवम दुबे 25 गेंद में 43 रन बनाकर रन आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने कॉल करने के बाद रन नहीं लिया। 18वें ओवर में सैम करन ने 12 रन दिए। तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ तीन छक्के जड़े और 7 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

संजू सैमसन शतक से चूके

भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सेमीफाइनल में सिर्फ 11 रन से शतक बनाने से चूक गए। संजू ने 42 गेंद में 89 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और सात छक्के लगाए। 14वें ओवर में भारत ने 6 रन बनाए। 15वें ओवर में सैम करन ने 10 रन दिए।

शिवम दुबे और संजू क्रीज पर मौजूद

11वें ओवर में जेमी ओवर्टन के ओवर की पहली ही गेंद पर संजू ने छक्का जड़ा। इसके बाद इस ओवर में बाउंड्री नहीं आई लेकिन 11 रन बने। 12 ओवर में आदिल की भी पहली गेंद पर छक्का लगा। इस बार शिवम ने बड़ा शॉट लगाया। इस ओवर में 15 रन बने। 13वें ओवर में जोफ्रा आर्चर को फिर विकेट नहीं मिला लेकिन संजू ने लगातार गेंदों पर छक्के जड़े। इस ओवर में भी 15 रन बने।

ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच 97 रन की साझेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 18 गेंद में 39 रन और संजू ने 27 गेंद में 55 रन का योगदान दिया।

संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने लगाातर मैचों में अर्धशतक लगाया है। आठवें ओवर में उन्होंने 50 रन पूरे किए। सातवें ओवर में भारत ने आदिल रशीद के ओवर में 6 रन बटोरे। नौवें ओवर में सैम करने के खिलाफ ईशान-संजू ने छक्का लगाया। इस ओवर में 20 रन बने। 10वें ओवर में आदिल रशीद ने भी रन दिए। हालांकि उन्होंने ईशान किशन का विकेट चटकाया।

पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर डाला, जिसमें तीसरी गेंद पर संजू ने चौका और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। अभिषेक ने आखिरी गेंद पर खाता खोला। इस ओवर में 12 रन बने। दूसरे ओवर में विल जैक्स के खिलाफ अभिषेक ने दो चौका लगाया। हालांकि अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक कैच आउट हुए। तीसरे ओवर में संजू ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ 14 रन बटोरे। चौथे ओवर में विल जैक्स ने 11 रन दिए। ओवर्टन ने पांचवें ओवर में 10 रन खर्च किए। छठे ओवर में सैम करन भी महंगे साबित हुए। उन्होंने 12 रन दिए।

Related posts

‘चोरी का पानी, सूखे नल’-कल्याण-डोंबिवली में जल संकट पर बवाल

सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन का असर, मुंबई के अस्पतालों में सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित

बारामती उपचुनाव: प्रचार के अंतिम दिन महायुति का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा अजित पवार के लिए मांगा समर्थन