रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पह बढ़ा उत्साह

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म “धुरंधर द रिवेंज” की एडवांस बुकिंग शनिवार से देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म ट्रेड से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दर्ज कर सकती है।

भव्य पैमाने पर बनी यह फिल्म दर्शकों को दमदार एक्शन, रोमांच और जासूसी से भरपूर कहानी के साथ एक नया सिनेमाई अनुभव देने वाली है। फिल्म में एक्शन के साथ भावनात्मक ड्रामा और रहस्य का भी तड़का देखने को मिलेगा।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह स्पाई एक्शन थ्रिलर बदले की कहानी पर आधारित है, जिसमें कई मजबूत किरदार कहानी को आगे बढ़ाते हैं। आर माधवन फिल्म में रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अर्जुन रामपाल खतरनाक आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के दमदार रोल में नजर आएंगे।

जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।

यह हाई ऑक्टेन स्पाई एक्शन फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज गुडी पड़वा और उगादी के त्योहार के आसपास और ईद से पहले हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे अतिरिक्त फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

टीवी और फिल्म जगत को लगा गहरा झटका, अभिनेत्री संचिता उगले का निधन

टीवीएफ का जलवा बरकरार, बॉबी देओल भी हुए मुरीद

चमकते सितारों से गुमनामी तक: भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों की कहानी, जिन्हें वक्त ने बदल दिया