मुंबई। नालासोपारा पश्चिम के यशवंत गौरव इलाके में उत्तर भारतीय महासंघ द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। यह आयोजन नौ दिनों तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और पूरे समय धार्मिक वातावरण बना रहा।
संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि 26 मार्च से 3 अप्रैल तक चली इस रामलीला में भगवान राम के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। इसमें नारद मोह, राम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, जनक फुलवारी, धनुष यज्ञ, राम वन गमन, केवट संवाद, सूर्पनखा प्रसंग, सीताहरण, लंका दहन, रावण वध और राम राज्याभिषेक जैसे दृश्य दिखाए गए, जिन्हें देखकर लोग बहुत प्रभावित हुए।
इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और सम्मानित लोग भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर और क्षितिज ठाकुर शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व महापौर राजीव पाटिल, वर्तमान महापौर अजीव पाटिल, नगर सेवक अतुल सालुंखे, पूर्व नगर सेवक किशोर पाटिल और पूर्व नगर सेविका शुभांगी गायकवाड़ भी कार्यक्रम में पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान संस्था के कार्याध्यक्ष प्रदीप सिंह और राष्ट्रीय सचिव सुरेश जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मनोज यादव, कमल झा, बी के पांडेय, श्रवण झा, दीपक यादव, अजय जायसवाल, उपेऊ सिंह, सतीश दुबे और सूरज सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजय यादव, अभूराज रावल, आंचल मिश्रा, सुनील सिंह, आद्या प्रसाद यादव, अनीता पांडेय, पूजा शुक्ला, सरिता तिवारी, साक्षी दूबे, कंचन यादव, संगीता राय, विकास मिश्रा, रमेश जायसवाल, अनिल श्रीवास्तव, नवीन वागचौरे, हरिओम श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, संजय तिवारी और अमित सिंह ने पूरे आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और भगवान श्री राम का प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन लोगों के बीच भक्ति, आपसी मेलजोल और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।