उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की बारामती में ऐतिहासिक जीत, राकांपा नेताओं ने दी बधाई

मुंबई। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद हुए बारामती विधानसभा उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने 2 लाख 18 हजार 930 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर राष्ट्रीय स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत अजीत पवार द्वारा 2019 में बनाए गए 1 लाख 65 हजार 265 वोटों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस ऐतिहासिक जीत पर राकांपा मुंबई के कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ टी. कांबले, प्रदेश महासचिव संजय तटकरे और राकांपा चांदीवली विधानसभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने सुनेत्रा पवार का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया।

नेताओं ने उनकी इस बड़ी जीत पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

सुनेत्रा पवार की इस जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इसे महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

दोस्ती बनी दुश्मनी का कारण, 15 वर्षीय किशोर ने 17 साल के साथी की ली जान

उद्धव ठाकरे को लोकसभा में बड़ा झटका! छह सांसदों ने बनाया अलग गुट, शिंदे सेना में विलय की अटकलों से सियासत गरम

BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान