विश्व पर्यावरण दिवस पर मुलुंड में 150 पौधों का रोपण, आर. आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट और प्रणांकुर सोशल फाउंडेशन की संयुक्त पहल

मुंबई | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुलुंड पूर्व स्थित आर. आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट के कॉलेज परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में 150 पौधों का रोपण कर प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया गया।

यह आयोजन प्रणांकुर ट्रस्ट सोशल फाउंडेशन और आर. आर. एज्युकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सिंह, ट्रस्टी राजीव आर. सिंह, अमित सिंह, पीयूष सिंह तथा पूरनमासी सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं प्रणांकुर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष शैलेश गायकवाड, जयप्रकाश ढेरे, प्रसाद इंदुलकर, बिलीमोरा मैडम एवं उनके सहयोगियों ने भी वृक्षारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में आर. आर. प्राथमिक मराठी विद्यालय की मुख्याध्यापिका अपूर्वा पवार, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रतिक धर्मसी ने किया, जबकि शिक्षाविद् महेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वृक्षारोपण अभियान ने परिसर में पर्यावरण जागरूकता का संदेश प्रसारित करते हुए हरित मुंबई के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।

Related posts

हड़ताल खत्म, लेकिन शुरू हुई ‘पानी की लूट’! मुंबई में टैंकरों की कालाबाजारी के आरोप, 8 हजार का टैंकर पहुंचा 25 हजार रुपये तक

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग तेज, अबू आजमी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र; ‘गौरक्षकों’ पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

फेरीवालों के लिए बीएमसी की अंतिम चेतावनी!, 26 जून के बाद बंद हो जाएगा सत्यापन का दरवाजा