Home राजनीतिराज्यउत्तर प्रदेशलव जिहाद रोकने में फेल हुई योगी सरकार- दिल्ली की हिंदू लड़की से शादी के बाद मुस्लिम डॉक्टर ने शाहजहांपुर में दिया वलीमा पार्टी

लव जिहाद रोकने में फेल हुई योगी सरकार- दिल्ली की हिंदू लड़की से शादी के बाद मुस्लिम डॉक्टर ने शाहजहांपुर में दिया वलीमा पार्टी

by trilokvivechana
0 comments

शाहजहांपुर में दिल्ली की हिंदू युवती से शादी के बाद मुस्लिम डॉ ने वलीमा दिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देखने के बाद वलीमे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के जिया खेल मुहल्ले के निवासी डॉक्टर अदनान का एक स्थानीय मैरेज लॉन में वलीमे का कार्यक्रम था। उन्होंने दिल्ली में नीलम नामक हिंदू लड़की से अदालत में विवाह किया था, इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता विवाह स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रदर्शन में शामिल हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अदनान के परिजन एक विवाह स्थल पर वलीमे की दावत कर रहे हैं। अदनान ने हिंदू युवती से शादी की है, यह सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के तमाम कार्यकर्ता विवाह स्थल पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए हिंदू युवती से शादी और वलीमे का विरोध किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वलीमे के कार्यक्रम को रुकवा दिया है। इस सिलसिले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें अदनान के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि पेशे से दंत चिकित्सक अदनान अंसारी (29) ने पिछले साल 12 सितंबर को दिल्ली में नीलम (35) नामक महिला से दिल्ली की एक अदालत में शादी की थी, उसी का वलीमा कार्यक्रम रविवार रात आयोजित किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बताया कि उन्होंने वलीमा कार्यक्रम रद्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अदनान के परिजनों ने वलीमा के लिए निमंत्रण पत्र भी छपवाया था जिसमें दुल्हन का नाम नीलम अंसारी लिखा गया था। उन्होंने कहा कि नीलम दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई करने के बाद एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम कर रही हैं। लगभग एक माह पहले सदर बाजार थाना क्षेत्र के शाहबाज नगर में 16 वर्षीय एक हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम लड़के का निकाह करवाए जाने पर भी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।”

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00