Home मनोरंजनबॉलीवुडफिर होंगी बेशर्मी की हदें पार

फिर होंगी बेशर्मी की हदें पार

by trilokvivechana
0 comments

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल्स का दौर जोरों पर है और इसी कड़ी में अब हॉरर फ्रेंचाइज़ी ‘रागिनी’ भी एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्माता एकता कपूर अपनी चर्चित सीरीज़ की अगली कड़ी ‘रागिनी 3’ को लेकर बड़े स्तर बेशर्मी की पद पार करने की तैयारी कर रही हैं। पहले खबर आई थी कि फिल्म में ग्लैमरस स्टार तमन्ना भाटिया को फीमेल लीड के तौर पर साइन किया गया है। अब ताजा चर्चाओं के मुताबिक फिल्म का मेल लीड भी तय हो गया है। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ‘रागिनी 3’ में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक बोल्ड और स्टाइलिश डेट-नाइट हॉरर कहानी पर आधारित होगी, जिसमें सस्पेंस और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं और इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है। तमन्ना का स्क्रीन प्रेजेंस और जुनैद का नया अंदाज—इस जोड़ी को लेकर इंडस्ट्री में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि मेकर्स इस बार फ्रेंचाइज़ी को पहले से ज्यादा ग्रैंड और इंटरनेशनल टच देने की तैयारी में हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार अब भी जारी है, लेकिन ‘रागिनी 3’ को लेकर गॉसिप गलियारों में बज़ तेज हो चुका है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00