Home राजनीतिराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वृन्दावन दौरा: मलूकपीठ आश्रम और गौशाला में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वृन्दावन दौरा: मलूकपीठ आश्रम और गौशाला में पूजा-अर्चना

by trilokvivechana
0 comments

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, गौ-सेवा और संत-महापुरुषों का किया सम्मान

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज वृन्दावन के पवनहंस हेलीपैड पर आगमन हुआ। उनका स्वागत जनप्रतिनिधियों और धार्मिक गणमान्यजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य ढंग से किया। इस दौरान प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, गोवर्धन मेघश्याम सिंह, मांट राजेश चौधरी, सदस्य विधान परिषद योगेश नौहवार और जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी स्वागत समारोह में मौजूद थे।

मलूकपीठ आश्रम में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले श्री मलूकपीठ आश्रम (समाधि स्थल) के दर्शन किए। उनका स्वागत श्री राधे श्याम दास जी, श्री धनंजय दास जी, श्री सियाराम दास जी, श्री अनिरुद्ध दास जी और श्री वासुदेव दास जी ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री मलूकेशवर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 21 बटुक ब्राह्मणों के स्वस्ति वाचन के बीच उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री योगेन्द्र मिश्रा जी और श्री निशांत शास्त्री जी ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई। श्री किशोर देव दास जी महाराज और श्री राजेंद्र दास जी महाराज भी पूजा में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने आश्रम में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर आस्था और धार्मिक संस्कृति का संदेश दिया।

गौशाला और जयन्ती महोत्सव में सहभागिता

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री श्री मलूकपीठ गौशाला और 452वीं पावन जयन्ती महोत्सव स्थल पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत श्री रसिक माधव जी, श्री विष्णुदास जी, श्री गंगादास जी, श्री सज्जन जी, श्री मनुराम दास जी, श्री रामचन्द जी, श्री कन्हैया लाल जी, श्री गुड्डू सिंह जी, श्री रसिया लाल जी, श्री दीनबन्धू दास जी और श्री देव ज्योति द्विवेदी जी ने किया।

मुख्यमंत्री ने गौशाला में गौ-सेवा की, गौ-माता को गुड़ और केला खिलाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माला पहनाई। उन्होंने श्री हनुमान जी के मंदिर में भी दर्शन किए। कार्यक्रम में मंचासीन पूज्य संतो और महापुरुषों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें श्री बांके बिहारी जी की आकर्षक चित्रपट और चांदी की बासुरी भेंट की।

संत-महापुरुषों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंचासीन संतो और प्रमुख महापुरुषों को माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इसमें प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
श्रीमद् जगदगुरु द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर परम पूज्य श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज
श्रीमद् जगदगुरु पीपापीठाधीश्वर परम पूज्य श्री बलराम दास देवाचार्य जी महाराज (वृन्दावन)
चतु: सम्प्रदाय श्रीमहान्त परम पूज्य श्री फूलडोल बिहारी जी महाराज (चैतन्य कुटी, वृन्दावन)
परम पूज्य श्री रामरिछपाल दास जी महाराज
परम पूज्य श्री किशोर देवदास देवजू महाराज (गोरे लाल कुन्ज, वृन्दावन)
परम पूज्य श्री रसिक माधव दास जी महाराज (प्रेम गली, वृन्दावन)
परम पूज्य श्री मदनमोहन दास जी महाराज (वृन्दावन)
परम पूज्य श्री रसिया बाबा (शरणागति आश्रम, वृन्दावन)
परम राधाबल्लभ निर्मोही अखाडा महामंडेलश्वर परम पूज्य श्री लाडली शरण जी महाराज
श्री घनश्याम तिवाडी जी, राज्यसभा सांसद (जयपुर, राजस्थान)

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर धार्मिक स्थलों, आश्रम और गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जनता और तीर्थयात्रियों के लिए जन-कल्याणकारी पहल का संदेश दिया।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00