Home मनोरंजनटीवीडीडी नेशनल पर ‘लव यू लोकतंत्र’ का टेलीविजन प्रीमियर, राजनीति पर व्यंग्य की नई पेशकश

डीडी नेशनल पर ‘लव यू लोकतंत्र’ का टेलीविजन प्रीमियर, राजनीति पर व्यंग्य की नई पेशकश

by trilokvivechana
0 comments

रविवार शाम 6 बजे दर्शकों के सामने आएगी मनोरंजन और कटाक्ष से भरपूर फिल्म

मुंबई: भारतीय राजनीति की जटिलताओं को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश करने वाली हिंदी फिल्म लव यू लोकतंत्र इस रविवार शाम 6 बजे डीडी नेशनल पर प्रसारित होने जा रही है। ज़्यूरिख मीडिया हाउस एलएलपी के बैनर तले बनी यह फिल्म एक तीखा लेकिन मनोरंजक पॉलिटिकल सटायर है, जो दर्शकों को हंसी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगी।

फिल्म की कहानी आज की भारतीय राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें हास्य और यथार्थ का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है। उत्तर भारतीय बोलचाल की झलक लिए यह कथा सत्ता के खेल, जोड़-तोड़ और रणनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी का केंद्र एक महिला मुख्यमंत्री, एक पुरुष वकील और एक महिला वकील के बीच बना जटिल सत्ता त्रिकोण है, जहां हर किरदार अपनी-अपनी चाल चल रहा है।

कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है, जब सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाने वाले दो निर्दलीय विधायक अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो जाते हैं। इसके बाद राजनीति, कानून और मीडिया के बीच शुरू होता है रणनीतियों और मानसिक खेलों का सिलसिला, जो फिल्म को रोचक और अप्रत्याशित बनाता है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी बड़ी खासियत है। इसमें रवि किशन, ईशा कोप्पिकर, स्नेहा उल्लाल, मनोज जोशी, अली असगर और कृष्णा अभिषेक जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं। साथ ही सपना चौधरी, सुधीर पांडे, दयाशंकर पांडे, सुहासिनी मुळे और अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

इस फिल्म का निर्देशन अभय निहलानी ने किया है, जबकि संगीत ललित पंडित का है। फिल्म के गानों में अमृता फडणवीस, दलेर मेहंदी, अभिजीत, शान और प्रतिभा बघेल जैसे लोकप्रिय गायकों की आवाज़ सुनाई देगी, जो पहले ही दर्शकों के बीच सराही जा रही है।

फिल्म में नए कलाकार अमीत कुमार को भी प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने टेलीविजन प्रीमियर को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि डीडी नेशनल जैसे व्यापक पहुंच वाले मंच पर फिल्म का प्रसारण होना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। उनके अनुसार, यह फिल्म देश के हर कोने तक पहुंचेगी और बड़े दर्शक वर्ग से सीधा जुड़ाव बनाएगी।

‘लव यू लोकतंत्र’ केवल एक मनोरंजन फिल्म नहीं, बल्कि राजनीति की विडंबनाओं पर व्यंग्य करते हुए दर्शकों को हंसाने और सोचने का मौका देने वाली प्रस्तुति है। टेलीविजन प्रीमियर के साथ यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है और दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00