Home ताजा खबरछपरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने पलटी पिकअप को रौंदा, दो महिला डांसर समेत चार की मौत

छपरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने पलटी पिकअप को रौंदा, दो महिला डांसर समेत चार की मौत

by trilokvivechana
0 comments

पटना। बिहार के सारण जिले के छपरा शहर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दो महिला आर्केस्ट्रा डांसर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ित उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे और छपरा में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा प्रस्तुति देने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टीम के सदस्य पिकअप वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के न्यायबस्ती लोहा टोला के पास यह भीषण हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि पी. एन. सिंह कॉलेज के समीप पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें सवार कलाकार सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने पलटे वाहन और सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा कुछ ही सेकंड में घटित हुआ। स्थानीय निवासी मालती देवी ने बताया कि पहले पिकअप का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए और दृश्य बेहद भयावह हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। 102 एंबुलेंस सेवा के एसीओ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्केस्ट्रा टीम छोटा बरहमपुर से कार्यक्रम समाप्त कर लौट रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। यह हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है और प्रशासन के सामने चुनौती भी रखता है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति कैसे रोकी जाए।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00