Home ताजा खबरखरीफ सीजन को लेकर सरकार सतर्क, किसानों को बिना बाधा मिले फसल कर्ज : फडणवीस

खरीफ सीजन को लेकर सरकार सतर्क, किसानों को बिना बाधा मिले फसल कर्ज : फडणवीस

by trilokvivechana
0 comments


मुंबई, 21 मई। आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कृषि तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों और बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को समय पर और बिना किसी बाधा के फसल कर्ज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एल नीनो, बदलते मौसम और अंतरराष्ट्रीय उर्वरक परिस्थितियों के कारण इस वर्ष खरीफ सीजन चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।
मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित राज्यस्तरीय खरीफ समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, बीज-उर्वरक उपलब्धता, जल संरक्षण और किसानों को ऋण वितरण की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जून में अच्छी बारिश की संभावना है, लेकिन जुलाई, अगस्त और सितंबर में वर्षा सामान्य से कम रह सकती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग को मौसम आधारित फसल नियोजन करने और किसानों को समय पर मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खेती को जोखिम से बचाने के लिए वैज्ञानिक पद्धति और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में बीजों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों तक समय पर बीज तथा उर्वरक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कपास के दाम बढ़ने से इस बार कपास की खेती का क्षेत्र बढ़ सकता है, इसलिए संबंधित विभाग पहले से योजना तैयार रखें। साथ ही उन्होंने बैंकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सिबिल स्कोर जैसी तकनीकी वजहों से किसानों को फसल कर्ज देने से इनकार न किया जाए।
बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पुराना उर्वरक स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है और नया स्टॉक भी जल्द आने वाला है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण दबाव बन सकता है, इसलिए जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला स्तर पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
फडणवीस ने जलयुक्त शिवार अभियान के कार्यों में तेजी लाने और जल संरक्षण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत और स्थिर उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00