Home ताजा खबरशामली की सावी जैन ने सीबीएससी 12वीं परीक्षा में देशभर में टॉप किया, 500 में से 499 अंक हासिल किए

शामली की सावी जैन ने सीबीएससी 12वीं परीक्षा में देशभर में टॉप किया, 500 में से 499 अंक हासिल किए

by admin
0 comments

लखनऊ। देश की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में उत्तर प्रदेश का दबदबा कायम रहने के बाद अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी यूपी के लिए गर्व का विषय बन गया है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की सावी जैन ने सीबीएससी 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया टॉपर का खिताब अपने नाम किया है।

सावी जैन शामली के मोहल्ला शिव चौक की निवासी हैं और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता अंकित जैन एक स्थानीय फर्नीचर शोरूम संचालित करते हैं, जबकि उनकी माता कविता जैन गृहिणी हैं। सावी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार को गर्व है, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश में खुशी की लहर है।

अपनी इस उपलब्धि पर सावी ने कहा, “मेरी इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता और शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। जब भी मुझे किसी विषय में कठिनाई आती थी, वे हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते और मेरा मनोबल बनाए रखते थे। मैं पढ़ाई के साथ संतुलन बनाए रखते हुए हर विषय को गहराई से समझने में विश्वास करती हूं।”

सावी ने यह भी बताया कि वह रोज़ एक निश्चित समय पर पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं। उनका मानना है कि सफलता केवल अंक लाने में नहीं, बल्कि विषयों की गहरी समझ में है।

सावी का सपना केवल अच्छे अंक लाने का नहीं है। उनका लक्ष्य है कि वह भविष्य में सिविल सर्विस में जाएं और देश की सेवा करें। सावी ने कहा, “मैं प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हूं ताकि मैं समाज के लिए काम कर सकूं और जमीनी स्तर पर बदलाव ला सकूं।”

सावी जैन ने कला वर्ग में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में रैंक 1 प्राप्त किया। इस उपलब्धि से उन्होंने साबित कर दिया है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने और बड़ी उड़ानें संभव हैं।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यूपीएससी 2024 के परिणाम में प्रयागराज की रहने वाली बलिया की मूल निवासी शक्ति दूबे ने टॉप किया था। अब शामली की सावी जैन ने सीबीएससी की 12वीं परीक्षा में टॉप करके उत्तर प्रदेश का नाम और भी रोशन किया है।

सावी की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में उन्हें शुभकामनाओं का ताता लग रहा है और उनके परिवार के साथ-साथ उनके स्कूल के शिक्षक भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00