Home ताजा खबरदिल्ली के विधायक हुए पैदल, अब 15 नहीं, सिर्फ 5 करोड़ कर पाएंगे खर्च

दिल्ली के विधायक हुए पैदल, अब 15 नहीं, सिर्फ 5 करोड़ कर पाएंगे खर्च

by admin
0 comments

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी पूर्ववर्ती सरकार का एक और फैसला बदल दिया। इससे सरकार 700 करोड़ रुपए सालाना बचाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विधायकों को अपने क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए 15 करोड़ आवंटन करते थे। लेकिन मौजूदा सरकार ने घटाकर मात्र 5 करोड़ कर दिया है। दिल्ली में 70 विधायक है, इस तरह फंड में कटौती से सरकार के खजाने में 700 करोड़ रुपए बचेंगे।

बात दें, पिछले वर्ष-अक्टूबर में दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने विधायक को एलएडी कोष में 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये किए थे। धन बढ़ोतरी मांग विधायक लंबे समय से कर रहे थे। बदलाव को लेकर दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है। ये नियम वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होगा। हालांकि दिल्ली कैबिनेट को अभी अंतिम निर्णय लेना है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00