Home ताजा खबरकॉमिक अंदाज में नजर आएंगी जान्हवी कपूर, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर लॉन्च

कॉमिक अंदाज में नजर आएंगी जान्हवी कपूर, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर लॉन्च

by admin
0 comments

अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘परम सुंदरी’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं जान्हवी कपूर अब अपनी अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां निर्देशक शशांक खैतान ने जान्हवी कपूर के साथ फिर से काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि जान्हवी ने डेब्यू फिल्म ‘धडक’ के बाद से काफी अनुभव हासिल किया है और अब वह कॉमेडी के ऐसे जॉनर में कदम रख रही हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं आजमाया है।

शशांक ने जान्हवी के छिपे हुए कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है दर्शक उनकी इस नई छवि से खुश होकर चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा, “मैंने जान्हवी कपूर के साथ पहली बार उनकी डेब्यू फिल्म ‘धडक’ में काम किया था, और इतने वर्षों बाद हमें एक बार फिर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में साथ काम करने का मौका मिला। हालांकि इतने वर्षों में उनके अभिनय में काफी गहराई आ गई है। यह पहला मौका है, जहां जान्हवी ने कॉमेडी जॉनर ट्राय किया है और मुझे यकीन है कि जब लोग ये फिल्म देखेंगे तो उनकी खूबसूरती के साथ उनके कॉमिक टाइमिंग की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। विशेष रूप से मैं उनसे काफी प्रभावित हुआ हूं। ऐसा माना जाता है कि कॉमेडी फिल्में या फिर इस तरह के जॉनर में रिहर्सल की जरूरत नहीं होती, लेकिन सच तो यह है कि कॉमेडी फिल्में बहुत अधिक रिहर्सल मांगती हैं, जिससे परफेक्ट टाइमिंग लाई जा सके। सो हमने काफी रिहर्सल की और मुझे खुशी है कि हमारी कोशिश रंग लाई है।”

ट्रेलर के आज रिलीज होने के साथ ही जान्हवी कपूर का ‘तुलसी कुमारी’ के रूप में नया रूप ताजगी से भरपूर लग रहा है। उनकी वरुण धवन के साथ चमकती हुई केमिस्ट्री तुरंत ध्यान खींचती है, जबकि ट्रेलर में एक ऐसा किरदार दिखाया गया है जो बड़े पर्दे पर जान्हवी का नया पहलू सामने लाने का वादा करता है।

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें जल्द ही उनके दर्शक ‘होमबाउंड’ में देखेंगे, जिसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा जा रहा है। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म ‘पेड्डी’ भी है, जिसमें वह राम चरण के साथ नजर आनेवाली हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00