Home राजनीतिराज्यमहाराष्ट्रiPhone 17 लॉन्च पर हंगामा: Apple स्टोर के बाहर मारपीट, सुरक्षाकर्मियों ने हालात संभाले

iPhone 17 लॉन्च पर हंगामा: Apple स्टोर के बाहर मारपीट, सुरक्षाकर्मियों ने हालात संभाले

by admin
0 comments

मुंबई। भारत में एप्पल का नया iPhone 17 लॉन्च होते ही ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देश के बड़े शहरों में जैसे ही इसकी बिक्री शुरू हुई, स्टोर्स के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव (Apple Store) पर तो स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट तक हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद गार्डों और स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात पर काबू पा लिया।

लंबी कतारें और अराजकता

मुंबई ही नहीं, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे महानगरों में भी सुबह से ही एप्पल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। टेक्नोलॉजी प्रेमियों में iPhone 17 खरीदने की ऐसी दीवानगी दिखी कि लोग रातभर से लाइन में खड़े थे। मुंबई में मौजूद एक ग्राहक ने बताया, “मैं कल रात से ही लाइन में खड़ा हूं। सुबह जाकर आखिरकार नंबर आया। भीड़ इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की हो गई। प्रबंधन की ओर से ग्राहकों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे।” अहमदाबाद से आए एक अन्य ग्राहक ने कहा कि वह सुबह पांच बजे से लाइन में लगे हैं। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि एप्पल जैसी बड़ी कंपनी से बेहतर प्रबंधन की उम्मीद थी।

कीमत और फीचर्स

iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 80 हजार रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max की कीमत लगभग 2 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा कंपनी ने iPhone Air और iPhone 17 Pro भी बाजार में उतारे हैं। एप्पल का दावा है कि iPhone 17 अब तक का सबसे उन्नत iPhone है। यह पहले से ज्यादा स्लिम और हल्का है, साथ ही इसमें अत्याधुनिक ग्राफिक्स कार्ड और प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने कई आकर्षक ऑफर भी पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों को फोन खरीदने में अतिरिक्त लाभ मिल सके।

VIDEO | iPhone 17 series launch: A scuffle broke out among a few people amid the rush outside the Apple Store at BKC Jio Centre, Mumbai, prompting security personnel to intervene.

Large crowds had gathered as people waited eagerly for the iPhone 17 pre-booking.#iPhone17… pic.twitter.com/cskTiCB7yi
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2025

ग्राहकों में दीवानगी

लॉन्चिंग के पहले दिन से ही देशभर में iPhone 17 की मांग ने स्मार्टफोन बाजार का माहौल गर्म कर दिया है। कई स्टोर्स पर शुरुआती स्टॉक खत्म होते ही ग्राहकों में नाराज़गी भी दिखी। वहीं, कुछ जगहों पर ब्लैक मार्केट में फोन ऊंचे दामों पर बेचे जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

भीड़ नियंत्रण पर सवाल

मुंबई में हुई मारपीट की घटना ने एक बार फिर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि गार्ड्स ने समय रहते हालात को संभाल लिया और किसी बड़े हादसे को होने से बचा लिया गया।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?

00:00
00:00
Update Required Flash plugin

00:00
00:00