Home राजनीतिराज्यमहाराष्ट्रअंधेरी में महाआरोग्य शिविर का भव्य आयोजन

अंधेरी में महाआरोग्य शिविर का भव्य आयोजन

by admin
0 comments

मुंबई :  आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण उम्र के 50 साल के बाद लोगों को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण लोगों को अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है। ऐसे में समाज कल्याण और बढ़ती हुई बीमारियों की रोकथाम के लिए  मुंबई भाजपा सचिव अजय तिवारी द्वारा  महाआरोग्य शिविर का आयोजन अंधेरी पूर्व के पंप हाउस में किया गया ।इस चिकित्सा शिविर में  स्वास्थ संबंधित कुल २२ टेस्ट यहां की जनता के लिए निःशुल्क किया गया । बता दें कि पिछले कई सालों से सामाजिक कार्यों में अजय तिवारी बढ़चढकर हिस्सा ले रहे हैं। इस महाशिविर  के आयोजन का एक मात्र उद्देश्य समाज में कोई भी वंचित न रहे सबको स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके । सह आयोजक जसवंती चौहान  ने मेडिकल आयोजन टीम का धन्यवाद व्यक्त किया । चिकित्सा शिविर के आयोजन में प्रमुख रूप से मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष व नगरसेवक अभिजीत सामंत ,  इंद्रसेन उपाध्याय,  प्रमोद पांडे , रवि दुबे, बाबा यादव ,  टी एन दुबे ,जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय , मंडल अध्यक्ष राखी गुप्ता,आनंद उपाध्याय,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान के अध्यक्ष  अजय दुबे , जय शंकर सिंग ,दिनेश यादव व अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं अजय चेरिटेबल ट्रस्ट की आयोजन टीम  के प्रियंका मुंगेकर, कल्पना पाटणकर, गीता दरवेशी ,अंकिता नवाले , मनीषा यादव , नरेंद्र शुक्ला , नीलेश दुबे , पदमाकर सिंग, पिंटू उपाध्याय ,राजेश हटवार,सुनील कर्पे व अन्य लोग मौजूद रहे। इस चिकित्सा शिविर का लाभ करीब 500 लोगों ने उठाया।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00