Home ताजा खबरकल्याण क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 87 लाख रुपये का अवैध गुटखा जब्त

कल्याण क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 87 लाख रुपये का अवैध गुटखा जब्त

by admin
0 comments

कल्याण क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 87 लाख रुपये का अवैध गुटखा जब्त

कल्याण।  महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की तस्करी पर कल्याण क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने बड़ी सफलता हासिल की है। एक विशेष ऑपरेशन में पुलिस ने गुजरात से लाई जा रही गुटखे की भारी खेप को जब्त किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 87 लाख 37 हजार 472 रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई कल्याण (पश्चिम) के गांधारी ब्रिज चौक इलाके में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट-3 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजीत शिंदे को गुप्त सूचना मिली थी कि एक आयशर टेम्पो से गुटखे की अवैध ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में जाल बिछाया और मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से प्रतिबंधित गुटखे के बंडलों की बड़ी खेप बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी धनराज रामगोपाल स्वामी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ खडकपाड़ा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त आशुतोष हुंबरे, अपर पुलिस आयुक्त पंजाबराव उगले, उप पुलिस आयुक्त अमरसिंह जाधव, तथा सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागडे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संपूर्ण ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपनिरीक्षक विनोद पाटिल द्वारा किया गया।

कल्याण क्षेत्र में अवैध गुटखे की यह सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है, जो स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और प्रभावी खुफिया तंत्र का परिणाम है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00