Home ताजा खबरश्रीलंका में बाढ़–भूस्खलन से भारी तबाही, 56 की मौत, 60 से अधिक लापता

श्रीलंका में बाढ़–भूस्खलन से भारी तबाही, 56 की मौत, 60 से अधिक लापता

by admin
0 comments

कोलंबो। श्रीलंका में पिछले 11 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, भयावह बाढ़ और विनाशकारी भूस्खलनों ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) के अनुसार अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा से करीब 4,000 लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

सबसे अधिक नुकसान मध्य पर्वतीय जिलों में हुआ है, जहां अकेले 18 लोगों की जान चली गई। तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और कई गांवों का संपर्क मुख्य इलाकों से टूट गया है। राहत एवं बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं।

डेली मिरर ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, कुंबुक्कना क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर के बीच एक यात्री बस बाढ़ में फंस गई। घटना के बाद राहत दलों ने कड़ी मशक्कत कर 23 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। अडाडेराना समाचार पोर्टल के मुताबिक इस हादसे में लगभग 10 लोग घायल हुए हैं, जबकि 14 लोग अब भी लापता हैं।

बढ़ते संकट को देखते हुए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने 25 में से 17 प्रशासनिक जिलों में हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। उन्होंने प्रशासन और राहत एजेंसियों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मौसम ब्यूरो के मुताबिक, देश के दक्षिण-पूर्व में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब एक अवदाब में बदल चुका है और फिलहाल यह बट्टीकलोआ से करीब 210 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। अगले 12 घंटों में इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए और अधिक ताकतवर होने की आशंका जताई गई है। विभिन्न हिस्सों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश का अनुमान है, जिससे हालात और बिगड़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में भी भारी बारिश के चलते राजधानी कोलंबो और आसपास के इलाकों में बेतहाशा बाढ़ आई थी, जिससे 1.34 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे और स्कूलों को बंद करना पड़ा था। उस समय कई इलाकों में पानी घरों और दुकानों की छतों तक पहुंच गया था।

फिलहाल श्रीलंका एक बार फिर गंभीर प्राकृतिक संकट से जूझ रहा है, और पूरे देश की नजरें प्रशासन की राहत एवं बचाव कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00