Home ताजा खबरबिजुरिया: धड़कनों को तेज़ कर देने वाला डांस नंबर

बिजुरिया: धड़कनों को तेज़ कर देने वाला डांस नंबर

by admin
0 comments

बॉलीवुड की चमकती दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया धमाका होता रहता है, लेकिन जब बात हो जाह्नवी कपूर की, तो हर नया कदम एक चर्चा बन जाता है। अपनी सादगी, अभिनय क्षमता और लगातार निखरते स्टारडम के चलते जाह्नवी कपूर आज बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और भरोसेमंद अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता की ओर अग्रसर है। अब जाह्नवी कपूर अपनी अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका पहला गाना ‘बिजुरिया’ आज रिलीज़ कर दिया गया है।

‘बिजुरिया’ गाना महज़ एक रीमिक्स नहीं है, बल्कि यह एक नए जमाने की ऊर्जा और पुराने गानों के जादू का ऐसा मेल है, जो सीधे दिल और पैरों पर असर करता है। इस गाने में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी ने स्क्रीन पर ऐसी धमाकेदार केमिस्ट्री दिखाई है कि दर्शक थिरकने पर मजबूर हो जाएं। गाने में कलरफुल सेट्स, दमदार बीट्स और हाई एनर्जी डांस मूव्स देखने को मिलते हैं, जो इसे पार्टी एंथम बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। वरुण और जाह्नवी दोनों ने ही इस गाने में अपनी पूरी एनर्जी झोंक दी है।

‘बिजुरिया’ के लॉन्च के मौके पर जाह्नवी कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “बिजुरिया हमेशा से ऐसा गाना रहा है जो आपको उठकर नाचने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को फिर से इस फिल्म में लाना मेरे लिए बेहद मज़ेदार अनुभव रहा। इसका नया वर्ज़न पुराने जादू और नई ताज़गी का ऐसा परफेक्ट मिश्रण है, जिसे सुनकर नाचने से खुद को रोक पाना मुश्किल है।”

उन्होंने आगे कहा, “वरुण और पूरी टीम के साथ शूटिंग करना शानदार रहा। हम सबने बहुत एन्जॉय किया, और मुझे पूरा यक़ीन है कि यह गाना लोगों के दिलों में बस जाएगा और हर कोई इस पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएगा।”

वरुण और जाह्नवी की केमिस्ट्री बनी गाने की यूएसपी

हालांकि फिल्म के टीज़र में ही अंदाज़ा लग गया था कि यह फिल्म हल्के-फुल्के और रोमांटिक अंदाज़ में होगी, लेकिन ‘बिजुरिया’ ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। वरुण धवन के साथ जाह्नवी की यह पहली बार जोड़ी बनी है, और दोनों की कैमिस्ट्री स्क्रीन पर बेहद फ्रेश और नैचुरल लग रही है। दोनों कलाकारों ने गाने में शानदार डांस किया है, जिसे कोरियोग्राफ किया है बॉलीवुड के चर्चित डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य ने। कैमरा वर्क, लाइटिंग और म्यूजिक मिक्सिंग भी गाने को भव्य और यादगार बनाते हैं।

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से बदल रहा है जाह्नवी का अंदाज़

जहाँ जाह्नवी कपूर अब तक भावनात्मक और गहन किरदारों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं – चाहे वह ‘धड़क’ हो या ‘गुंजन सक्सेना’ – वहीं इस फिल्म में उनका किरदार पूरी तरह से अलग और ताज़ा है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जाह्नवी एक चुलबुली, आज़ाद सोच वाली और ज़िंदादिल लड़की के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, और इसमें रिश्तों, प्यार और आत्म-विश्वास की झलक मिलेगी।

जाह्नवी का भविष्य भी है दमदार 

‘बिजुरिया’ के प्रमोशन के बीच जाह्नवी कपूर का आने वाला समय भी काफी व्यस्त और महत्वाकांक्षी है। वह जल्द ही साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है, जिससे जाह्नवी साउथ सिनेमा में भी अपने कदम मज़बूती से रख रही हैं। इसके अलावा वह कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं, जिनमें थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी सभी प्रकार की फिल्में शामिल हैं। जाह्नवी अब सिर्फ एक स्टार किड नहीं बल्कि खुद की एक पहचान बना चुकीं अभिनेत्री हैं, जो हर नए किरदार के साथ खुद को और बेहतर साबित कर रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00