Home राजनीतिराज्यमहाराष्ट्रपरिणीति चोपड़ा ने दी गुड न्यूज, जल्द बनने वाली हैं मां

परिणीति चोपड़ा ने दी गुड न्यूज, जल्द बनने वाली हैं मां

by admin
0 comments

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति व आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने जीवन की सबसे खास खबर फैन्स के साथ साझा की है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा एक बेहद प्यारे अंदाज में की। उन्होंने एक केक की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लिखा था – “1+1=3” और उस पर छोटे-छोटे बच्चे के पैरों की आकृति बनी थी। इस अंदाज ने साफ कर दिया कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

पोस्ट के साथ परिणीति ने लिखा – “हमारा छोटा सा ब्रह्मांड आ रहा है, हम खुद को बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं।” इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और बॉलीवुड से जुड़े करीबी दोस्तों ने ढेरों शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है और उनके चाहने वालों ने इसे उनके जीवन का सबसे सुंदर पल बताया।

फोटो-सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो में राघव चड्ढा ने कुछ दिन पहले ही इस खुशखबरी का संकेत दिया था। वहीं परिणीति ने भी हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वे बेहद स्टाइलिश और खुश नजर आईं। शादी के दो साल बाद अब यह जोड़ा परिवार बढ़ाने के लिए तैयार है।

 इसे भी पढ़ें...बॉलीवुड से टॉलीवुड तक छाई मौनी रॉय

गौरतलब है कि परिणीति पहले भी कह चुकी हैं कि वे एक बड़ा परिवार चाहती हैं और अगर जरूरत हुई तो बच्चे को गोद लेने के लिए भी तैयार होंगी। इस नई शुरुआत के साथ उनके जीवन का एक और खूबसूरत अध्याय शुरू हो रहा है, जो प्यार, खुशी और उमंग से भरा होगा।


You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00