Home राजनीतिराज्यआंध्र प्रदेशदेश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ

देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ

by admin
0 comments

नई दिल्ली। देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वह भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए। यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था।

भारी बहुमत से मिली जीत

उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन ने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया। चुनाव अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि कुल 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जो 98.2 प्रतिशत मतदान का संकेत है। परिणामों के अनुसार, एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को 452 मत मिले जबकि विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए।

पीएम मोदी ने दी बधाई

उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे तथा संसदीय संवाद को सकारात्मक दिशा देंगे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं राधाकृष्णन

सीपी राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे। उनके उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह पद खाली हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आदेश जारी कर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वे नए राज्यपाल की नियुक्ति तक महाराष्ट्र का कार्यभार भी संभालेंगे।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00