Home खेलक्रिकेटICC से भिड़ा PCB: पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ एशिया कप मैच से किया किनारा

ICC से भिड़ा PCB: पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ एशिया कप मैच से किया किनारा

by admin
0 comments

दुबई। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला जाने वाला मुकाबला विवादों में घिर गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच रेफरी को लेकर उठे विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि पाकिस्तान टीम ने निर्धारित समय पर मैदान में उतरने से इनकार कर दिया। इस कारण मैच रद्द होने की स्थिति बन गई है।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान टीम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए रवाना ही नहीं हुई और खिलाड़ियों को होटल वापस लौटने का आदेश दिया गया। दूसरी ओर यूएई की टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है और मुकाबले के लिए तैयार थी। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना था, लेकिन अब उस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच के बाद PCB ने ICC से रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। पाकिस्तान का आरोप था कि टॉस के समय रेफरी ने पाक कप्तान को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने का सुझाव दिया था। वहीं मैच के अंत में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इस पर सूर्यकुमार यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी टीम का यह निर्णय पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए था।

PCB का कहना है कि रेफरी के इस रवैये से टीम की गरिमा को ठेस पहुंची है। पाकिस्तान ने ICC को दो बार पत्र लिखकर पायक्रॉफ्ट को एशिया कप की मैच रेफरी पैनल से हटाने की मांग की, लेकिन ICC ने इस अपील को खारिज कर दिया। इसके बाद PCB ने एशिया कप का बहिष्कार करने की धमकी दी थी।

अब स्थिति यह है कि पाकिस्तान टीम ने आज का मैच खेलने से इंकार कर दिया है। PCB के अधिकारी बहुत जल्द लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं और आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे। यदि पाकिस्तान का रुख यही रहा तो एशिया कप पर संकट गहराना तय है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब किसी टीम ने रेफरी के विवाद के चलते मैच का बहिष्कार किया हो।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00