ठाणे। ठाणे के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के सबसे चर्चित और लोकप्रिय शॉपिंग डेस्टिनेशन विवियाना मॉल का स्वामित्व अब बदल गया है। इस मॉल का अधिग्रहण लेकशोर ग्रुप ने कर लिया है, जिससे अब यह ‘लेकशोर मॉल’ के नए नाम से जाना जाएगा। लंबे समय से ‘सेठ’ ग्रुप के पास इसकी मालिकी थी, लेकिन इस सौदे के बाद मॉल का स्वामित्व औपचारिक रूप से लेकशोर ग्रुप को स्थानांतरित हो गया है।
विवियाना मॉल ठाणे और आसपास के इलाकों में शॉपिंग, मनोरंजन और खानपान का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। सप्ताहांत पर यहां बड़ी संख्या में खरीदार और परिवार समय बिताने आते हैं। इसके अधिग्रहण को रिटेल और मॉल प्रबंधन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लेकशोर ग्रुप ने इस खरीद के जरिए अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा दांव खेला है।

Yes Lakeshore which operates malls acquired Viviana from Sheth

Viviana Mall is now LakeShore Mall https://t.co/4oM1RHvJGq pic.twitter.com/DqaPKSENbO
— Better Thane – आपलं ठाणे (@MH04Thane) September 22, 2025

इस सौदे ने न केवल ठाणे बल्कि पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र के रिटेल बाजार में हलचल मचा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ‘लेकशोर मॉल’ के रूप में यह शॉपिंग डेस्टिनेशन और भी आधुनिक रूप में विकसित किया जा सकता है। नाम बदलने के साथ-साथ यहां पर सुविधाओं में भी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि यह मॉल ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बन सके।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि विवियाना मॉल उनकी जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन चुका था। अब लेकशोर मॉल के रूप में यह बदलाव किस तरह का अनुभव देगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।