चारु असोपा और राजीव सेन फिर आए नज़दीक?

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से एक्टिंग प्रोजेक्ट्स से दूर रहकर बिज़नेस पर फोकस कर रहीं चारु, हाल के दिनों में अपने एक्स हसबैंड राजीव सेन संग एक से अधिक मौकों पर नजर आईं। सबसे पहले दोनों ने गणेश चतुर्थी का त्योहार मिलकर मनाया। इस मौके पर बेटी जिएना भी उनके साथ मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर साझा हुईं तस्वीरों में दोनों परिवार की तरह एक साथ दिखाई दिए।

थाईलैंड ट्रिप से बढ़ी चर्चा

गणेशोत्सव के बाद दोनों ने बेटी के साथ थाईलैंड ट्रिप भी की। इस छुट्टी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच अटकलें तेज हो गईं कि क्या दोनों अपने रिश्ते को एक नया मौका देने की सोच रहे हैं।

पहली बार कोलकाता में ससुराल विज़िट

सबसे अहम बात यह रही कि शादी और तलाक की चर्चाओं के बाद चारु असोपा पहली बार अपने ससुराल कोलकाता पहुंचीं। यहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें चारु और राजीव पारंपरिक बंगाली परिधान में बेटी संग खुश नजर आए। चारु ने अपने ससुर के साथ भी फोटो शेयर की, जिसने फैंस को और ज्यादा उत्सुक कर दिया।

फैंस की उम्मीदें और ट्रोल्स की प्रतिक्रिया

जहां कई फैन्स इस मुलाकात को सकारात्मक मानते हुए लिख रहे हैं कि “शायद दोनों फिर से साथ आ रहे हैं”, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि “ये सब सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने का तरीका है”।

Related posts

दोस्ती बनी दुश्मनी का कारण, 15 वर्षीय किशोर ने 17 साल के साथी की ली जान

उद्धव ठाकरे को लोकसभा में बड़ा झटका! छह सांसदों ने बनाया अलग गुट, शिंदे सेना में विलय की अटकलों से सियासत गरम

BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान