चेंबूर के नेताओं की मांग रंग लाई : चेंबूर के डायमंड गार्डन मेट्रो स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी एन. जी. आचार्य के नाम पर रखा गया

मुंबई: चेंबूर के डायमंड गार्डन मेट्रो स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी एन.जी. आचार्य के नाम पर   किए जाने मांग यहां के सर्वदलीय नेताओं ने की थी । आखिर में एम एम आर डी ए की ओर से मेट्रो 2बी चेंबूर के डायमंड गार्डन स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नारायण गजानन आचार्य के नाम पर रखा गया। बता दें कि  सभी राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक  आंदोलन भी किया गया था। युवा समाजसेवक राजेंद्र नगराले द्वारा चलाए गए इस आंदोलन का यह असर हुआ कि  प्रशासन की ओर से आखिर में चेंबूर के डायमंड गार्डन मेट्रो स्टेशन का नाम देशभक्त एन जी आचार्य के नाम पर किया गया।

     ज्ञात हो कि इसके लिए  हस्ताक्षर अभियान  के साथ साथ सांकेतिक आंदोलन भी किया गया था। अंत में, एमएमआरडीए ने चेंबूरकरों की मांग स्वीकार करते हुए मेट्रो स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नारायण गजानन आचार्य के नाम पर  पट्टिका लगा दी। बताया जाता है कि चेंबूर मेट्रो 2बी  और मंडाले  का सफल ट्रायल पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में इस स्टेशन के बीच मेट्रो चलेगी।

Related posts

दोस्ती बनी दुश्मनी का कारण, 15 वर्षीय किशोर ने 17 साल के साथी की ली जान

उद्धव ठाकरे को लोकसभा में बड़ा झटका! छह सांसदों ने बनाया अलग गुट, शिंदे सेना में विलय की अटकलों से सियासत गरम

BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान