Home राजनीतिराज्यआंध्र प्रदेशकेतन शाह ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बने

केतन शाह ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बने

by admin
0 comments

मुंबई :  मनपा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जिसके कारण विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से संगठन को हरसंभव मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में  कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा ताई गायकवाड़ की ओर से  मुंबई कांग्रेस के विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की गई । इसी तरह लंबे समय से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर आसीन रहे मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष केतन शाह को ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केतन शाह की इस पद पर नियुक्ति मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद वर्षा ताई गायकवाड़ द्वारा की गई है। जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शाह ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा ताई गायकवाड़ का आभार जताया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केतन शाह ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। केतन शाह को ईशान्य मुंबई का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक जोशी, डॉक्टर सत्तार खान ब्लॉक अध्यक्ष रामजी शुक्ला, विदेश पाल सिद्धू, दयानंद जगताप, कमलेश कपासी, हीरालाल हरिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तात्या वाघमारे, मुकीम शेख, योगेश कांचलिया , हितेश सावला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00