चेंबूर कर्नाटक हाईस्कूल ने जीता जिला स्तरीय इंटरस्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट

मुंबई। चेंबूर कर्नाटक हाईस्कूल ने अपनी शानदार प्रदर्शन से मुंबई उपनगर जिला क्रीड़ा कार्यालय द्वारा आयोजित 14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के लिए जिला स्तरीय इंटरस्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनकर इतिहास रचा। यह मुकाबला 15 जून को ओवल मैदान पर खेला गया।  

स्कूल के जूनियर क्रिकेटरों ने दूसरे सेमीफाइनल में कमाल की परफॉर्मेंस दिखाई। कुल 320 टीमों के बीच कड़ी टक्कर के बाद चेंबूर कर्नाटक हाईस्कूल ने खिताब पर कब्जा जमाया और अब विभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए योग्यता हासिल कर ली है।  

यह सफलता प्रशिक्षक दिनेश साळुंखे, क्रीड़ा शिक्षक अंकुश जाधव और राजिंदर सिंह के कठिन परिश्रम का नतीजा है। स्कूल की मुख्याध्यापिका डॉ. गीतांजली सल्यान के मार्गदर्शन और सहयोग से यह जीत संभव हुई। चेंबूर कर्नाटक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत एस. नायक और पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच. के. सुधाकर ने छात्रों के विकास को लगातार समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया, उनकी जीत के पल साझा किए और उनका अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने स्कूल के विकास में सहयोग के लिए छात्रों की सराहना भी की।  

यह जीत न केवल स्कूल के लिए गौरव का विषय है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के भविष्य के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगी।

Related posts

‘चोरी का पानी, सूखे नल’-कल्याण-डोंबिवली में जल संकट पर बवाल

सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन का असर, मुंबई के अस्पतालों में सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित

बारामती उपचुनाव: प्रचार के अंतिम दिन महायुति का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा अजित पवार के लिए मांगा समर्थन