नई दिल्ली। साल 2025 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और नए साल 2026 से पहले ही देश की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। जियो ने “happy new year” ऑफर के तहत एक नया धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है, जिसमें सस्ती कीमत पर अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डेटा और ढेरों ott प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान को जियो की ओर से नए साल का खास गिफ्ट माना जा रहा है।
जियो का यह नया न्यू ईयर प्लान केवल ott प्लान नहीं है, बल्कि इसमें रेगुलर यूजर्स की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। कंपनी इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना डेटा और फ्री sms की सुविधा दे रही है। जियो का कहना है कि यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी दोनों चाहते हैं।
जियो के इस न्यू ईयर प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें यूजर्स को कुल 56gb डेटा मिलता है, यानी रोजाना 2gb हाई-स्पीड डेटा का फायदा। इसके साथ ही प्रतिदिन 100 फ्री sms और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान की कीमत कंपनी ने 500 रुपये रखी है, जिसे किफायती माना जा रहा है, खासकर ott बेनिफिट्स को देखते हुए।
ott बेनिफिट्स की बात करें तो जियो के इस न्यू ईयर प्लान में यूजर्स को jio tv, youtube premium, prime video mobile edition, jio hotstar (mobile/tv), sony liv, zee5, lionsgate play, discovery+, sun nxt, kanchha lannka, planet marathi, chaupal, fandcode और hoichoi जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इतने सारे ott प्लेटफॉर्म्स का फायदा एक ही रिचार्ज में मिलना यूजर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
इसके अलावा जियो ने इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी जोड़े हैं। यूजर्स को 50gb jio aicloud का फ्री स्टोरेज मिलेगा। साथ ही 18 महीनों के लिए google gemini ai pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसके तहत 2tb तक गूगल वन क्लाउड स्टोरेज और कई प्रीमियम ai फीचर्स का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, jio finance के जरिए jio gold में निवेश करने पर 1 फीसदी अतिरिक्त बोनस का ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसे मिस कॉल के जरिए क्लेम किया जा सकता है। वहीं jio home का नया कनेक्शन लेने पर दो महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।
नए साल से पहले जियो का यह तोहफा टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मचाने वाला माना जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे यूजर्स की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
