Home ताजा खबरमानखुर्द में सिलेंडर फटने से दो लोग बुरी तरह घायल

मानखुर्द में सिलेंडर फटने से दो लोग बुरी तरह घायल

by admin
0 comments

मुंबई । पूर्वी उपनगर मानखुर्द के जनता नगर इलाके में मंगलवार शाम एक भीषण एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की घटना सामने आई, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह हादसा शाम करीब 5.40 बजे मंडाले स्थित अल मदीना होटल के पास एक रिहायशी घर में हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत का एक हिस्सा ढह गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, विस्फोट की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस और मनपा के आपातकालीन दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे में फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती कराया गया

घायलों की पहचान पृथ्वीपाल जसपाल (40) और राजेश खिचड़ (25) के रूप में हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों को शरीर के 25 से 30 प्रतिशत हिस्से में जलने की चोटें आई हैं। अस्पताल के एएमओ (असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर) ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00