Home मनोरंजनबॉलीवुडरानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी ३’ का ट्रेलर लॉन्च, भारत की सिनेमा आइकॉन के ३० साल पूरे होने के जश्न की हुई शुरुआत

रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी ३’ का ट्रेलर लॉन्च, भारत की सिनेमा आइकॉन के ३० साल पूरे होने के जश्न की हुई शुरुआत

by trilokvivechana
0 comments

यश राज फ़िल्म्स ने बहुप्रतीक्षित रानी मुखर्जी अभिनीत फ़िल्म “मर्दानी ३” का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। यह भारत की ब्लॉकबस्टर महिला-प्रधान फ्रैंचाइज़ का नया अध्याय है। मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो महिला-नेतृत्व वाली फ्रैंचाइज़ है, जिसे बीते एक दशक से दर्शकों का भरपूर प्यार और समीक्षकों की सराहना मिलती आ रही है। यह फ्रैंचाइज़ सिनेप्रेमियों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है और भारत की एकमात्र सफल महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित सिनेमाई यूनिवर्स बनी हुई है।

अब तीसरे भाग में मर्दानी ३ एक बार फिर रानी मुखर्जी को निडर और अडिग पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में पेश करती है, जो देश की कई लापता लड़कियों को बचाने के लिए समय के खिलाफ एक खतरनाक दौड़ में जुटी हैं। इस बार शिवानी का सामना एक निर्दयी, शक्तिशाली और शातिर महिला विलेन से होगा, जिसके खिलाफ वह मासूम जिंदगियों के लिए एक हिंसक और बेरहम लड़ाई लड़ती नज़र आएंगी। इस खलनायक की भूमिका निभा रही हैं प्रशंसित अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद। शैतान फिल्म फेम जानकी बोडीवाला भी मर्दानी ३ के ज़रिए फ्रैंचाइज़ में एक अहम भूमिका में शामिल हो रही हैं। फ़िल्म की कहानी द रेलवे मेन जैसी ग्लोबल हिट देने वाले लेखक आयुष गुप्ता ने लिखी है। पहले जारी किए गए पोस्टर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और अब यह ट्रेलर इस बहुप्रतीक्षित थ्रिलर को लेकर उत्साह को और बढ़ाने वाला है। अभिराज मिनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी ३ सामाजिक सरोकारों पर आधारित सशक्त सिनेमा की फ्रैंचाइज़ की परंपरा को आगे बढ़ाती है। जहां मर्दानी ने मानव तस्करी की भयावह सच्चाइयों को उजागर किया था, वहीं मर्दानी २ में सिस्टम को चुनौती देने वाले एक साइकोपैथ सीरियल रेपिस्ट की मानसिकता को दिखाया गया था। मर्दानी ३ समाज की एक और अंधेरी और क्रूर सच्चाई में उतरते हुए, प्रभावशाली और मुद्दा-आधारित कहानी कहने की विरासत को और मजबूत करती है। मर्दानी ३, आगामी ३० जनवरी २०२६ को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने को तैयार है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00