Home ताजा खबरउत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य रंगा: रंग कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य रंगा: रंग कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई : अभियान संस्था की ओर से मुंबई संताक्रूज परिसर के लाइंस क्लब मैदान में 17 वा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें गोरखपुर के सांसद अभिनेता रवि किसन की प्रमुख उपस्थित में सामाज की विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान किया गया । गौरतलब हो कि सुबह यहां कुश्ती का दंगल देशभर के विभिन्न राज्यों से आये नामी गिरामी पहलवानों का दंगल देखने को मिला ।

सम्मानमूर्तियों में :: प्रमुख रूप से यतींद्र मिश्रा राममनोहर त्रिपाठी सम्मान से नवाजे गए।वहीं प्रख्यात व्यवसाई संदीप व राजदीप गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ उद्योग श्री सम्मान , साहित्य श्री सम्मान से डॉ. शशिकला पटेल , परितोष त्रिपाठी , राजेश यादव को दिया गया ।
वहीं सम्मान के इसी कड़ी में सांस्कृतिक फिल्म जगत से जुड़े फिल्म कलाकारों का सांसद रवि किशन के हाथों सम्मानित किया गया । जिसमें प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका शिल्पी राज , छोटे गायक आर्यन बाबू सहित भोजपुरी फिल्म की प्रसिद्ध हीरोइन अंजना सिंह और गायक बबलू तिवारी ने अपने रंगा रंग कार्यक्रम से श्रोताओं को तालियां सिटी बजाने पर विवश कर दिया ।

बता दें कि कि भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष भाई अमर जीत मिश्र की अभियान संस्था मुंबई संता क्रूज में पिछले 30 वर्षों से उत्तर भारतीयों को संस्था के माध्यम से संगठित कर एक छत के नीचे कार्यक्रम करते चले आये है । अमर जीत मिश्र ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मुंबई में बसे उत्तर भारतीय समाज को संगठित करने का कार्य करते है ।जिससे उत्तर प्रदेश की धरती से आया नवजवान महाराष्ट्र की अपनी कर्मभूमि में। बड़े ही स्वाभिमान से अपने परिवार का लालन पोषण कर सके ।
वहीं उपरोक्त कार्यक्रम में उत्तर भारतीय नेताओं जय प्रकाश सिंह और जय प्रकाश सिंह शिंदे गुट सहित पत्रकार जगत की विभूतियां अभियान संस्था के कार्यक्रम में एक साथ नजर आई है । जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी , आरटीआई एक्टिविस्ट पत्रकार अनिल गलगली, एनडीटीवी के एडीटर इंचीफ सुनील सिंह स्वयं मंच संचालन करते नजर आये।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00