Home मनोरंजनबॉलीवुडअरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक संदेश में अरिजीत ने कहा कि वह अब सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे। इस पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई और फैंस के बीच मायूसी की लहर दौड़ गई।

अपने संदेश में अरिजीत ने लिखा, “हेल्लो, हैप्पी न्यू ईयर टू ऑल. मुझे इतना सारा प्यार देने और मुझे सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं यह अनाउंस करना चाहता हूं कि एक सिंगर के तौर पर अब मैं कोई नया असाइनमेंट नहीं ले रहा हूं. यह एक शानदार सफर रहा.” उनके इस बयान को लेकर संगीत जगत में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह को मौजूदा दौर का सबसे पसंदीदा प्लेबैक सिंगर माना जाता है। उनकी आवाज की गहराई और भावनात्मक अंदाज ने उन्हें हर वर्ग का चहेता बनाया है। ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘केसरिया’, ‘आशिकी 2’ के गीतों समेत कई रोमांटिक और भावुक गानों ने उन्हें सुपरस्टार सिंगर की पहचान दिलाई। रोमांटिक, सूफी, सैड और पार्टी सॉन्ग्स—हर शैली में अरिजीत ने अपनी अलग छाप छोड़ी है।

अरिजीत का सफर आसान नहीं रहा। रियलिटी शो से करियर की शुरुआत करने वाले इस गायक ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर बॉलीवुड में मजबूत मुकाम हासिल किया। धीरे-धीरे वह लगभग हर बड़े म्यूजिक डायरेक्टर की पहली पसंद बन गए।

पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। कोई लिख रहा है, “आपकी आवाज के बिना म्यूजिक अधूरा है,” तो कोई अपील कर रहा है, “कृपया ऐसा फैसला मत लीजिए।” वहीं कुछ प्रशंसक इसे मजाक या गलतफहमी मानते हुए अरिजीत की ओर से जल्द स्पष्टीकरण की उम्मीद कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00