Home राजनीतिराज्यउत्तर प्रदेशसवाल पूछने पर भड़के दरोगा, युवक से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

सवाल पूछने पर भड़के दरोगा, युवक से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

by trilokvivechana
0 comments

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा सवाल पूछने और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने पर एक दरोगा आपा खो बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों के सामने दरोगा ने युवक को पकड़कर अपनी बगल में दबाया और लगातार थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, युवक को गिराकर भी पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मारपीट करने वाले दरोगा की पहचान रामपुत्र सिंह के रूप में हुई है। वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही औरैया के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अटसू में ईओ और पुलिस टीम किसी सरकारी कार्य के सिलसिले में मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय युवक ने कुछ सवाल पूछे और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज दरोगा ने युवक पर हमला कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घटना के समय ईओ और अन्य कर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। सभी मूकदर्शक बने रहे और दरोगा युवक पर हमला करते रहे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठे कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना कैसे हुई।

फिलहाल पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00