
मुंबई: आखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन की ओर से क्रांति दिवस के अवसर पर सफाई कामगार सम्मेलन का आयोजन परेल स्थित महात्मा गांधी सभागृह, भोईवाड़ा में किया गया.। इस अवसर पर महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस सभा में सफाई कामगारों की विभिन्न लंबित समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ठेका भगाओ, कामगार बचाओ’ की मांग के साथ लगभग 14,000 फर्जी ठेकेदारों की एसआईटी के माध्यम से जांच कराने की भी जोरदार मांग की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि के साथ की गई। भाजपा संलग्न अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक में महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री स्व. अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ-साथ सफाई कामगारों के अधिकारों, सम्मान और उनकी विभिन्न समस्याओं पर मार्गदर्शन किया गया. कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया.
कार्यक्रमाध्यक्ष के रूप में डॉ. राजेंद्र राय शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।. महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए सफाई कामगार प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.संगठन में सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व दलित मित्र गोविंद परमार ने कहा कि राज्यभर से सभी सदस्य उपस्थित होने के कारण कार्यक्रम को भव्य न बनाकर सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया. बैठक में प्रत्येक जिले में नियमित रूप से कार्यकारिणी बैठकों के आयोजन, निष्क्रय सदस्यों को हटाकर नए सक्रिय सदस्यों की भर्ती तथा संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए.
साथ ही सफाई कामगारों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मुंबई के षणमुखानंद सभागार में एक भव्य सफाई कामगार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी नागपुर स्थित यूनियन की टीम द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।