Home ताजा खबर“पीओके की बात, लेकिन घुसपैठ पर चुप्पी क्यों?” — आदित्य ठाकरे का भाजपा पर प्रहार

“पीओके की बात, लेकिन घुसपैठ पर चुप्पी क्यों?” — आदित्य ठाकरे का भाजपा पर प्रहार

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई। बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हर चुनाव में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को भारत में शामिल करने का दावा करने वाली भाजपा यह स्पष्ट नहीं कर पा रही कि बांग्लादेशी घुसपैठिए देश में दाखिल कैसे हो गए और मुंबई तक कैसे पहुंच गए।

आदित्य ठाकरे ने नव-निर्वाचित महापौर रितू तावडे पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि महानगर की बुनियादी समस्याओं के बजाय घुसपैठ का मुद्दा अधिक उछाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में खुदी पड़ी सड़कें, कचरा प्रबंधन की बदहाल स्थिति, जर्जर फुटपाथ, प्रदूषित पानी और हवा, तथा बढ़ते अतिक्रमण जैसे मुद्दे तत्काल समाधान की मांग करते हैं, लेकिन इन पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा।

ठाकरे ने कहा कि अवैध घुसपैठ का विषय केंद्र और राज्य के गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में सुरक्षा तंत्र की जवाबदेही तय होना जरूरी है। उन्होंने भाजपा से चार सीधे सवाल पूछे—

  • बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में दाखिल कैसे हुए?
  • भाजपा शासित राज्यों से गुजरते हुए वे मुंबई तक कैसे पहुंचे?
  • केंद्र में एक दशक से भाजपा की सरकार होने के बावजूद वे वर्षों तक यहां कैसे रह सके?
  • राष्ट्रीय सुरक्षा की इस चूक के लिए जिम्मेदार कौन है—खुफिया एजेंसियां या प्रशासन?

आदित्य ठाकरे ने कहा कि इन प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर दिए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गंभीर मुद्दों पर जवाब देने के बजाय राजनीतिक “इवेंट” खड़े करने में अधिक रुचि दिखाती है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि घुसपैठियों की पहचान, रोकथाम और निष्कासन में कथित विफलता को अब तक सार्वजनिक रूप से स्पष्ट क्यों नहीं किया गया।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00