Home ताजा खबरव्हाइट बिकिनी लुक से मॉडल सदफ ने जीता फैंस का दिल

व्हाइट बिकिनी लुक से मॉडल सदफ ने जीता फैंस का दिल

by trilokvivechana
0 comments

अफगानिस्तान में जन्मीं मॉडल सदफ शंकर इन दिनों डेटिंग रियलिटी शो Splitsvilla के 16वें सीजन में अपने अंदाज और रणनीति से सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में उनकी दमदार स्ट्रैटिजी और आत्मविश्वास भरी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें इस सीजन की मजबूत दावेदारों में गिन रहे हैं।

करीब एक दशक से भारत में रह रहीं सदफ ने शो में खुलासा किया कि वे खुद को दिल से भारतीय मानती हैं और इसी वजह से यहां प्यार की तलाश में आई हैं। ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली सदफ ने हाल ही में व्हाइट बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। स्टाइलिश बन हेयरस्टाइल, सटल ग्लोइंग मेकअप और सनग्लासेस के साथ उनका डीवा लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो की कंटेस्टेंट और करीबी दोस्त सौंदर्या भी नजर आईं, जिससे दोनों की दोस्ती चर्चा में आ गई है। शो में सदफ ने अपने नाम को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया। मुस्लिम पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वे अपने नाम के साथ ‘शंकर’ जोड़ती हैं। उनका कहना है कि वे भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं और नियमित पूजा-पाठ करती हैं, इसलिए यह उपनाम अपनाया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी और समझदारी भरे खेल के दम पर सदफ इस सीजन की ट्रॉफी जीत पाती हैं या नहीं। फिलहाल तो ‘स्प्लिट्सविला 16’ में उनके जलवे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00