महिलाओं ने देश ही नहीं, बल्कि विश्व में कीर्तिमान स्थापित किए हैं: स्वीकृति प्रदीप शर्मा

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को और अधिक जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक, शैक्षणिक व धार्मिक संस्था पीएस फाउंडेशन की ओर से अंधेरी पूर्व के एमआईडीसी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए स्वावलंबन महिला समिति की अध्यक्षा स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने कहा कि हम सब जितनी बड़ी तादाद में एकजुट होकर रहेंगे, हमें उतना ही बड़ा अधिकार और हमेशा सम्मान मिलेगा। हम सबको किसी पर भी निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब तो सरकार ने भी 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।

शर्मा ने भारत की महिलाओं की गौरव गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे देश की महिलाओं ने ऐसी मिसाल पेश की है, जो जगजाहिर है। उन्होंने कहा, “खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी” जैसे शब्द वीरता की प्रेरणा देते हैं। कुशल नेतृत्व की प्रतीक सरोजिनी नायडू, अपने संकल्प और फैसलों से विश्व को झकझोर देने वाली आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक मिसाल पेश करने वाली कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में भारत का तिरंगा लहराकर देश का गौरव बढ़ाया।

शर्मा ने आगे कहा कि इन विभूतियों से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है, जिसे कभी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएस फाउंडेशन हमेशा सहयोगी भूमिका में खड़ा रहेगा।

अंत में अन्य कई महिलाओं ने फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शर्मा दंपति सदैव खुश और समृद्ध रहें और उनकी लंबी उम्र की भी कामना की। उपस्थित समुदाय ने प्रदीप शर्मा और स्वीकृति शर्मा की सराहनीय जनसेवा के लिए सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया।

Related posts

दोस्ती बनी दुश्मनी का कारण, 15 वर्षीय किशोर ने 17 साल के साथी की ली जान

उद्धव ठाकरे को लोकसभा में बड़ा झटका! छह सांसदों ने बनाया अलग गुट, शिंदे सेना में विलय की अटकलों से सियासत गरम

BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान