Home राजनीतिराज्यउत्तर प्रदेश“साहब, सिलिंडर दे दीजिए… कल बेटी की शादी है!”, एलपीजी की किल्लत ने अमेठी में बेबस पिता को रुलाया

“साहब, सिलिंडर दे दीजिए… कल बेटी की शादी है!”, एलपीजी की किल्लत ने अमेठी में बेबस पिता को रुलाया

by trilokvivechana
0 comments

अमेठी। उत्तर प्रदेश में एलपीजी गैस सिलिंडरों की कमी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। कई जगह लोग सुबह से शाम तक गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। ऐसी ही एक मार्मिक घटना अमेठी जिले से सामने आई है, जहां बेटी की शादी से ठीक पहले गैस सिलिंडर न मिलने से एक गरीब पिता बेबस नजर आया।

मामला जिले के डेढ़ पसार गांव का है। यहां रहने वाले रविंद्र नाथ तिवारी की बेटी की शादी शुक्रवार को तय है। शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं और मिठाई बनाने के लिए हलवाई भी बुला लिए गए थे। लेकिन घर में गैस सिलिंडर न होने के कारण कोई काम शुरू नहीं हो सका।

रविंद्र नाथ तिवारी बुधवार को सुबह से शाम तक गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे रहे, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। परेशान पिता ने कई अधिकारियों को फोन कर मदद मांगी, मगर कहीं से भी राहत नहीं मिली।

बेटी की शादी की चिंता में डूबे तिवारी ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा, “साहब, किसी तरह सिलिंडर दिलवा दीजिए… कल मेरी बेटी की शादी है।” उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़े तो वह पूरी रात लाइन में खड़े रहने को भी तैयार हैं, बस किसी तरह गैस सिलिंडर मिल जाए ताकि शादी के लिए खाना और मिठाइयां तैयार हो सकें।

परिजनों का आरोप है कि सिलिंडर की बुकिंग पहले से कराई गई थी, फिर भी गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही। वहीं अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले में पर्याप्त गैस सिलिंडर मौजूद हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर सिलिंडर की कमी नहीं है तो फिर लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस क्यों नहीं मिल रही।


बेटी की शादी के लिए फसल बेचने को रोता रहा किसान

इसी तरह की एक और घटना मध्य प्रदेश की एक कृषि उपज मंडी से सामने आई है। यहां धनिया और सरसों की फसल बेचने आए एक किसान की आंखों में आंसू आ गए। किसान हाथ जोड़कर मंडी प्रबंधन से फसल खरीदने की गुहार लगाता रहा।

किसान ने कहा कि उसके घर में बेटी की शादी है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है। यदि समय पर फसल नहीं बिकी तो शादी करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन मंडी प्रबंधन की उदासीनता के कारण उसकी बात पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।


सिलिंडर की किल्लत पर विपक्ष का हमला

देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलिंडरों की कथित कमी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के “अच्छे दिनों का सिलिंडर अब खाली हो चुका है।”


You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00