Home ताजा खबरमानखुर्द-शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग को लेकर बढ़ी चिंता, विधायक अबु आसिम आजमी ने उठाया सक्रिय कदम

मानखुर्द-शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग को लेकर बढ़ी चिंता, विधायक अबु आसिम आजमी ने उठाया सक्रिय कदम

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई: मानखुर्द-शिवाजी नगर क्षेत्र में वोटर मैपिंग और SIR (Systematic Information Registration) प्रक्रिया को लेकर आम जनता में फैली भ्रांतियों और चिंता के बीच, क्षेत्रीय विधायक अबु आसिम आज़मी ने अहम कदम उठाया है। आज़मी ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एस. चोक्का लिंगम से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ते भ्रम और असमंजस की स्थिति के बारे में अवगत कराया। आमदार के कार्यालय में पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में मतदाता विभिन्न समस्याओं और सवालों के साथ संपर्क कर रहे थे। कई लोग सीधे कार्यालय आकर जानकारी लेने लगे, जिससे स्थिति की गंभीरता स्पष्ट हो रही थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के तहत चल रही वोटर मैपिंग प्रक्रिया में अब तक लगभग आधे मतदाताओं की ही मैपिंग पूरी हो पाई है, जबकि शेष कार्य BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर पूर्ण किया जाएगा। अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर मतदाताओं से कई बार संपर्क किया जा सकता है।

दस्तावेजों और पात्रता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि:

  • जिन मतदाताओं का नाम 2002 की मतदाता सूची में दर्ज है, उनकी मैपिंग आसान होगी।
  • यदि नाम सूची में नहीं है, लेकिन माता-पिता का नाम सूची में है, तो भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
  • अन्य राज्यों जैसे बिहार, वेस्ट बंगाल, असम और केरल की मतदाता सूची में नाम होने पर भी मैपिंग संभव है।

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही SIR की शुरुआत की जाएगी।

आज़मी ने जनता से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें और अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। उन्होंने कहा, “आपका लीडर हर वक्त मुस्तैद है और हमारी टीम गोवंडी कार्यालय में हर समय सहायता के लिए उपलब्ध है।” विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल क्षेत्र के मतदाताओं में भरोसा और स्पष्टता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00