Home ताजा खबरघाटकोपर पूर्व में 27 स्थानों पर “अनंत आहार” स्नेहभोज का आयोजन; नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

घाटकोपर पूर्व में 27 स्थानों पर “अनंत आहार” स्नेहभोज का आयोजन; नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई। घाटकोपर पूर्व में आज सेवाभावी विधायक परागभाई शाह के माध्यम से, उनके परम मित्र तथा जीवदया प्रेमी अनंत अंबानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नागरिकों के लिए भव्य “अनंत आहार” स्नेहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए इस पहल के अंतर्गत घाटकोपर और विक्रोली क्षेत्र के कुल 27 स्थानों पर नागरिकों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर सेवाभावी विधायक परागभाई शाह स्वयं अपने परिवार सहित राजावाड़ी अस्पताल परिसर और अन्य स्थानों पर उपस्थित रहे और मरीजों के परिजनों तथा नागरिकों को भोजन वितरित किया।

दोपहर 12 से 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम को सभी वर्गों के नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। अनेक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने सुव्यवस्थित तरीके से कतार में लगकर स्नेहभोज का लाभ लिया। इस दौरान सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

इस उपक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 130, 131, 132, 133 और 125 के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भोजन केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें किरोळ (प्रबुद्ध नगर), नित्यानंद नगर, राजूभाई जंक्शन, विद्याविहार पश्चिम रेलवे स्टेशन, गोपाल लेन, श्री दुर्गापरमेश्वरी मंदिर (90 फीट रोड), श्री विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर (लक्ष्मीबाग), श्री रामेश्वर मंदिर (लक्ष्मी नगर), जेतवन बुद्ध विहार (आंबेडकर चौक), संजय गांधी नगर (नायडू कॉलोनी), यशवंत मित्र मंडल (रायगढ़ चौक), पाइपलाइन मंदिर, राजावाड़ी अस्पताल परिसर, घाटकोपर पूर्व रेलवे स्टेशन (नीलयोग मॉल के सामने), 60 फीट रोड (एमआईसीएल साइट), शिव मंदिर, नेताजी नगर, नालंदा नगर, जलप्रभात नगर, चारचाल (रमाबाई नगर), मुथुमारी मंदिर, बुद्ध विहार, गारोडिया नगर स्टैंड, गंधकुटी बुद्ध विहार, ट्रांजिट कैंप, विक्रोली पैंथर नगर और विक्रोली गांव शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00